केन्या में 11 वृद्ध जिंदा जलाए गए
समाचार एजेंसी डीपीए ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि भीड़ ने बारी-बारी से इन लोगों को घर से बाहर निकाला और जिंदा जला दिया। बाद में भीड़ ने उनके घरों को भी जला दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हिंसक भीड़ ने अधिकतर 80 से 90 वर्ष की महिलाओं को अपना निशाना बनाया है। पुलिस भीड़ में शामिल लोगों की तलाश कर रही है लेकिन अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications