सीबीएसई की कक्षा 12 के नतीजे घोषित

परीक्षाओं के नतीजे आज सुबह 8 बजे घोषित किए गए। नतीजे जानने के लिए इंटरनेट कैफे के सामने छात्रों की भीड़ लगी हुई थी वहीं काफी छात्र फोन पर अपने परिणाम पता लगाने के प्रयास कर रहे थे।
गौरतलब है कि इस साल सीबीएसई की कक्षा 12 के लिए भारत और विदेशों में पढ़ने वाले 5.48 लाख छात्रों ने परीक्षाएं दी थी। अकेले दिल्ली में 160414 छात्र कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में बैठे थे।
इससे पहले बुधवार को बोर्ड ने चेन्नई, पंचकुला और अजमेर क्षेत्र के नतीजों को घोषित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications