एयरटेल-एचटीसी पेश करेंगे स्मार्टफोन

'एचटीसी टच डायमंड' नामक इस फोन की कीमत 27,500 रुपये रखी गई है। इसमें सिम रहित इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए मोबाइल ब्राडबैंड सुविधा, वीडियो देखने के लिए यूट्यूब की सुविधा और मनोरंजन के लिए एयरटेल लाइव की सुविधाएं मौजूद हैं।
एचटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर चो ने आज नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया कि एचटीसी टच डायमंड मोबाइल फोन में अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। "इसके उपभोक्ताओं को बिलकुल अलग तरह का अनुभव होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications