लालू मनाएं मुंबई में छठ: रवि किशन

अब तक 75 भोजपुरी फिल्में सहित कुल 125 फिल्मों में काम कर चुके रवि किशन ने आईएएनएस से कहा कि मेरी मनोज तिवारी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। भोजपुरी फिल्म 'एगो चुम्मा दे द राजा जी' के आडियो के रिलीज के मौके पर पटना आये रवि ने कहा कि आने वाले समय में लोग भूल जाएंगे कि भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता होती है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी ख्वाहिश है कि बिहार में भोजपुरी फिल्मों के लिए एक स्टूडियो बने। इसके लिए वे जल्द ही एक प्रोजेक्ट लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि अगर सरकार जमीन उपलब्ध करा दे तो वे जल्द ही फिल्म निर्माण के लिए एक स्टूडियो बनवाने का कार्य प्रारंम्भ कर देंगे। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में सत्तर से अस्सी भोजपुरी फिल्में बनती हैं पर इसका लाभ बिहार को नहीं मिल पाता। उन्होंने अपने आने वाली फिल्मों के बारे में कहा कि हमारी 22 फिल्में रनिंग स्टेज में हैं, जिनमें 9 भोजपुरी की हैं। उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों को कान फिल्म महोत्सव में शामिल करवाना ही उनकी खास ख्वाहिश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications