बेटे को आलीशान घर देंगे मित्तल

इस मकान की कीमत करीब 11.7 करोड़ पाउंड (23 करोड़ डालर) है। दुनिया के सबसे कीमती घरों में शामिल यह मकान केंसिंगटेन पैलेस गार्डेन के निकट स्थित है जहां खुद मित्तल निवास करते हैं। मित्तल ने यह घर सन 2004 में फार्मूला वन कार दौड़ के मालिक बर्नी एक्लेस्टन से 5.7 करोड़ डालर में खरीदा था।
समाचार पत्र 'द टाइम्स' के अनुसार मित्तल ने लंदन में इजरायली दूतावास के ठीक बगल में स्थित इस भवन को खरीदने का प्रयास किया है।
लंदन के एक संपत्ति एजेंट स्टीफन होम्स ने कहा, "वह जगह बहुत अनोखी है और कीमतों को सुनकर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हुआ है। वहां ऐसे करीब 20 भवन हैं और उन्हें खरीदने के लिए लोग कतारों में खड़े हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications