प्रधानमंत्री अग्निपरीक्षा के इंतजार में

मनमोहन सिंह ने कहा कि सरकार की लोकप्रियता के परिणाम को लेकर फिलहाल वह फाइनल का इंतजार कर रहे हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि फिलहाल देखो और इंतजार करो की स्थिति बेहतर होगी।
प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए भोज के अवसर पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल व सीपीएम पोलित ब्यूरो के सदस्य सीताराम येचुरी भी मौजूद थे।
भोज के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमर सिंह की मौजदूगी को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में हाल ही में हुए बम विस्फोट को लेकर वहां की सरकार द्वारा बांग्लादेशी घुसपैठियों पर की जा रही कार्रवाई के संबंध में प्रधानमंत्री ने कहा कि ये बांग्लादेशी अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं।
उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री शिवराज सिंह पाटिल द्वारा अफजल गुरू के संबंध में दिए बयान पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications