पोलैंड में भारतीय पत्नी का हत्यारा धरा

क्राकोव से 27 वर्षीया जूनाकी सिंहा प्लेसनिएक एक हफ्ते से लापता बताई जा रही थी। जूनाकी का शव उनके घर के बागवानी से गुरुवार को बरामद किया गया। जूनाकी का विवाह चार साल पहले 36 वर्षीय प्लेसनिएक के साथ हुआ था। उनका तीन वर्ष का बेटा भी है। दोनों की मुलाकात अमेरिकी में हुई थी और वे पिछले साल से क्राकोव में थे।
हत्या का खुलासा उस समय हुआ जब जूनाकी की बहन और पिता ने यहां भारतीय दूतावास से शिकायत की। गौरतलब है कि भारतीय मूल की महिला का पोलैंड के नागरिक के साथ विवाह के मामले काफी कम मिलते हैं।
ब्रिटेन में पोलैंड के राजदूत के साथ विवाह करने वाली जयंती हाजरा डे वेरियोन ने कहा, "पोलैंड के नागरिक के साथ केवल तीन भारतीय मूल की महिलाओं ने विवाह किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications