अमेरिका में गूगल का प्रयोग बढ़ा

गुरुवार को 'कामस्कोर' के शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में अप्रैल माह में इंटरनेट पर की गई कुल खोजों में से 61.6 फीसदी गूगल पर की गईं। मार्च में यह आंकड़ा 59.8 फीसदी था।
इस दौरान याहू की भागीदारी 21.3 फीसदी से घटकर 20.4 फीसदी और माइक्रोसाफ्ट की भागीदारी 9.4 से घटकर 9.1 फीसदी हो गई।
गौरतलब है कि इंटरनेट कंपनी याहू ने इस महीने की शुरुआत में माइक्रोसाफ्ट का 47.5 अरब डालर का प्रस्तव ठुकरा दिया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार माइक्रोसाफ्ट ने बुधवार को कैशबैक नामक एक नया सर्च प्रोग्राम लाया है इसके तहत कंपनी उन उत्पादों की खरीद पर छह फीसदी की छूट देती हैं जिन तक ग्राहक इस सर्च इंजन के माध्यम से पहुंचता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications