इजरायल के विमानों द्वारा ब्लेयर का पीछा

ब्रिटिश प्रेस एसोसिएशन ने बताया कि ब्लेयर बुधवार की सुबह मिस्र के शर्म अल-शेख में होने वाली विश्व आर्थिक मंच की बैठक में भाग लेकर इजरायली आकाश के रास्ते वापस लौट रहे थे। तभी दो इजरायली सैन्य विमानों ने उसे आकाश में रोकने की कोशिश की। ब्लेयर के विमान ने रेडियो द्वारा अपनी स्थिति स्पष्ट की कि उसमें कौन सवार है और कहां जा रहा है।
ब्लेयर के प्रवक्ता ने बताया, "ब्लेयर मिस्र की विश्व आर्थिक मंच की बैठक से वापस लौट रहे कई प्रतिनिधियों में से एक थे। हमें उस समय पता ही नहीं चला कि कोई समस्या है।"
गौरतलब है कि जून 2007 में प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद से ही ब्लेयर मध्यपूर्व में विशेष दूत की भूमिका निभा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications