भूकंप के 9 दिन बाद जिंदा निकली महिला

बचावकर्मियों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल इस महिला का नाम झेंग चांघुई है। उसे तुरंत उपचार के लिए एक सैन्य हैलीकॉप्टर से निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया।
चांघुई की दाईं बांह, पसलियों और कूल्हे में अनेक स्थानों पर हड्डियां टूटी हैं। डॉक्टरों के अनुसार उसकी जान को कोई खतरा नहीं, लेकिन उन्होंने इतने लंबे अरसे तक चांघुई के भूखे-प्यासे रहने पर हैरानी जताइ है।
पनबिजली संयंत्र सिचुआन प्रांत के होंगबई शहर में स्थित है। 12 मई को आए भूकंप का केंद्र सिचुआन प्रांत ही था।
आशंका जाहिर की जा रही है कि मलबे के नीचे अभी 10 हजार से अधिक लोग दबे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications