निर्देशक की हत्या कर 300 टुकड़े किए

नीरज बीती 7 मई से लापता था। उसके घरवालों ने इस मामले में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी मगर पिछले 15 दिनों से नीरज का कुछ पता नहीं चल रहा था। नीरज के पिता का आरोप था कि इस हत्या के पीछे मारिया का ही हाथ हो सकता है, क्योंकि नीरज मारिया से मिलने के लिए रात के समय उसके मलाड स्थित फ्लैट पर गया था।
पुलिस ने बताया की मारिया के प्रेमी मैथ्यू ने पहले चाकू मारकर नीरज हत्या की और बाद उसके शव के छोटे-छोटे 300 टुकड़े किए। इन टुकड़ों को पॉलिथीन की थैली में रखकर उसने इन्हें मनोर समुद्री तट पर जला दिया गया। इस पूरे मामले में पुलिस ने शक के आधार पर ही मारिया से पूछताछ की। शुरुआती पड़ताल में उसने इस मामले में साफ तौर पर कुछ भी नहीं बताया। कई बार पूछने के बाद भी जब यह मामला हल नहीं हो रहा था तो पुलिस ने इस मामले में अपराध शाखा की मदद ली और इसके बाद मारिया की गिरफ्तारी सम्भव हो सकी।
पुलिस अब उसके प्रेमी मैथ्यू की तलाश कर रही है। मैथ्यू नौ सेना में सब-लेफ्टिनेन्ट के पद पर काम करता है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के लिए मैथ्यू कोचीन से विमान के जरिए मुम्बई आया था।


Click it and Unblock the Notifications