रांची के बैंक से 5 करोड़ रु की लूट

उन्होंने एक चालक व गार्ड का अपहरण कर लिया और पीछा कर रहे दो पुलिसकर्मियों को भी घायल कर दिया।
बताया जाता है कि आईसीआईसीआई बैंक की जमशेदपुर शाखा के अधिकारी एक वैन से बुधवार दोपहर में पांच करोड़ रुपये और एक किलो सोना लेकर रांची आ रहे थे। इस वैन में दो अधिकारी, चार गार्ड और एक चालक था।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तमाड़ थाना के सलगा गांव में एक होटल के समीप एक दर्जन से अधिक नक्सलियों ने वैन का अपहरण कर लिया। उसके बाद वे रुपयों से भरे बैग और एक किलो सोना लेकर भाग गए।
तमार के प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि ये लुटेरे तीन-चार मोटरसाइकिलों पर आए थे। कुमार के मुताबिक लुटेरों ने हवा में गोलियां भी दागी थीं। उन्होंने कहा कि एक गार्ड और एक चालक अभी भी लापता है। ऐसा लगता है कि इनका अपहरण कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि झारखंड में किसी भी बैंक के वाहन से सबसे बड़ी लूट की यह पहली घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications