उत्तराखण्ड में बस खाई में गिरी, 18 मृत

Uttaranchal
देहरादून, 22 मई: उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही दुर्घटनाओं में बुधवार को एक हादसा और जुड़ गया है। इस दुर्घटना में गंगोलीहाट के पास केमू की एक बस अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे 18 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा 12 गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल हुए लोगों को पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी ने इस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए तथा घायलों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की है, तथा घायलों के उपचार में सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए हैं।

घटनाक्रम के अनुसार केमू की यह बस पिथौरागढ़ से लगभग 32 सवारियां लेकर बागेश्वर की ओर जा रही थी, तथा बुधवार प्रात: लगभग 9 बजे गंगोलीहाट के पास से गुजरते समय अनियन्त्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना के उपरान्त बस चकनाचूर हो गई तथा बस में सवार यात्रियों में से 18 की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने राहत व बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया, तथा निकटवर्ती थाना पुलिस सहित पिथौरागढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पूरन सिंह रावत भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+