जयपुर विस्फोट का संदिग्ध दिल्ली में गिरफ्तार

बताया जाता है कि इस संदिग्ध के संबंध बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन हरकत-उल-जिहाद-अल-इस्लामी (हूजी) से है। उसे खुफिया जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली पुलिस के उपायुक्त (विशेष शाखा) आलोक कुमार ने कहा, 'संदिग्ध के पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।'
उल्लेखनीय है कि जयपुर में 13 मई को हुए सिलसिलेवार आठ स्थानों पर हुए धमाकों में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications