ओमान में एसईजेड बनाएगी सी किंग
सोहार इंडस्ट्रीयल पोर्ट कंपनी (एसआईपीएस) द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य के अनुसार इस संबंध में ओमान सरकार, एसकेआईएल और नीदरलैंड के रोट्टरेडम बंदरगाह ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस विशेष आर्थिक क्षेत्र के 2008 की पहली तिमाही में काम शुरू करने की उम्मीद है।
इस समारोह में ओमान के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मकबूल बिन अली बिन सुल्तान, रोट्टरेडम बंदरगाह के मुख्य कार्यकारी हैंस स्मिट और एसआईपीसी के अन्य शेयरधारक मौजूद थे।
यह नया एसईजेड ओमान की राजधानी मस्कट से 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। माना जा रहा है कि इसके निर्माण के बाद बहरीन में रोजगार की संभावनाओं में वृद्धि होगी और यहां सीधे विदेशी पूंजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।
गौरतलब है कि एसकेआईएल भारत में 90 के दशक से ही आधारभूत संरचनाओं के विकास के कार्यो में लगी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications