लोगों के शराब पीने से गदगद सरकार

राज्य में पिछले एक वर्ष में शराब की खपत में डेढ़ से चार गुना तक की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी इसे नयी उत्पाद नीति का परिणाम बताते हैं। बताया जाता है कि पिछले वर्ष अप्रैल माह में राज्य में 9.46 लाख लीटर बीयर की खपत हुई थी जबकि इस वर्ष अप्रैल में 28.54 लाख लीटर बियर लोग पी गये।
सूत्र बताते हैं कि उत्पाद एवं मद्य निषेद्य विभाग पर तो यह भी दबाव है कि वह इस खपत को और बढ़ाने के उपाय करे। उप मुख्यमंत्री का कहना है कि शराब के कारोबार से माफिया तत्वों का सफाया हुआ है।
मोदी ने बताया कि राज्य में देशी और विदेशी शराब की खपत में भी खूब बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष अप्रैल के मुकाबले उत्पाद विभाग के राजस्व में करीब 69 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
मोदी ने बताया कि पिछले वर्ष जहां 55 फीसदी सरकारी दुकानों की बंदोबस्ती हुई थी, वहीं इस वर्ष करीब 70 फीसदी दुकानों की बंदोबस्ती कर ली गई है। उन्होंने बताया कि उत्पाद विभाग में इस वर्ष अप्रैल महीने में 52.73 करोड़ रूपये की वसूली हुई है जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 21 करोड़ अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications