अमेरिकी उपराष्ट्रपति पद की होड़ में शामिल हैं जिंदल

वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)। लुइसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गर्वनर बॉबी जिंदल की अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्के न से होने वाली मुलाकात के साथ ही उनके उपराष्ट्रपति पद की होड़ में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं।

वाशिंगटन, 22 मई (आईएएनएस)। लुइसियाना प्रांत के भारतीय मूल के गर्वनर बॉबी जिंदल की अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्के न से होने वाली मुलाकात के साथ ही उनके उपराष्ट्रपति पद की होड़ में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं।

यद्यपि 36 वर्षीय जिंदल का कहना है कि वह ऐसी किसी दौड़ में शामिल नहीं हैं और वह अपने मौजूदा काम से खुश हैं। जिंदल पिछले अक्टूबर में गर्वनर बनने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी हैं।

समाचार पत्र 'द न्यूयार्क टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार जिंदल के अलावा उपराष्ट्रपति पद के दो अन्य दावेदारों फ्लोरिडा के गवर्नर चार्ली क्रिस्ट और मिट रूमी रिपब्लिकन उम्मीदवार से उनके एरिजोना स्थित आवास पर मिलेंगे। रूमी रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी की होड़ में भी शामिल थे और उन्होंने उपराष्ट्रपति बनने की तगड़ी इच्छा जताई है।

मैक्के न के सहयोगियों का कहना है कि उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी में रिपब्लिकन उम्मीदवार के साथ संबंधों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

गौरतलब है कि 36 वर्षीय जिंदल ने हिंदू परिवार में जन्म लने के बाद किशोरावस्था में ही रोमन कैथोलिक धर्म की दीक्षा ले ली थी। वह तीन साल तक अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के सदस्य रहे। जिंदल को योजना निर्माण और स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर उनकी विशेषज्ञता की वजह से जाना जाता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+