लोकसभा की एक और विधानसभा की 4 सीटों के लिए मतदान शुरू

चंडीगढ़, 22 मई (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की एक लोकसभा, हरियाणा और पंजाब की क्रमश: तीन व एक विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान शुरू हो गया।

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र, हरियाणा के आदमपुर, गोहाना, इंदरी और पंजाब के अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव हो रहे हैं।

बारिश के कारण इन सभी क्षेत्रों में मतदान प्रभावित हुआ है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। दरअसल, हमीरपुर लोकसभा सीट से उनके बेटे अनुराग ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं।

हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट से राज्य के पूर्व मुख्यंमत्री और कद्दावर नेता भजनलाल चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस से बगावत के कारण भजनलाल और उनके दो समर्थक विधायकों को दल-बदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जिसकारण यहां उप चुनाव हो रहे हैं।

अमृतसर दक्षिण सीट पर राज्य में सत्तारूढ़ अकाली दल और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। यहां से अकाली दल के इंदरबीर सिंह बोलोरिया और कांग्रेस के नवदीप सिंह गोल्डी के बीच मुकाबला हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+