बुश ने इराकी प्रधानमंत्री से क्षमा मांगी

इराक के अल-इराकिया समाचार चैनल ने यह जानकारी दी। बुश ने लिखित तौर पर अल-मलिकी से इस मामले पर माफी मांगी है। उल्लेखनीय है कि एक अमेरिकी सिपाही द्वारा निशानेबाजी का अभ्यास करने के लिए पवित्र पुस्तक का इस्तेमाल किया गया था।
इस बीच बगदाद के पश्चिमी इलाके में इराक की प्रतिनिधि परिषद के स्पीकर के एक काफिले पर हमला हुआ। इसमें तीन व्यक्ति घायल हुए हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार को बसरा शहर के अशार इलाके में एक इराकी पुलिस अधिकारी की हत्या कर दी गई।
बसरा से ही इराकी फौजों ने 15 संदिग्ध आतंकवादियों को भी पकड़ा है। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications