बिहारियों को नागरिकता देगा बांग्लादेश

पाकिस्तान के ढाका में उच्चायुक्त आलमगीर बाबर ने कहा कि बांग्लादेश में बिहार मूल के लोगों को नागरिकता दिए जाने का निर्णय स्वागतयोग्य है।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार ढाका उच्च न्यायालय ने गैर-बंगालियों की नागरिकता सुनिश्चित करने के साथ चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि इनके नाम मतदाता सूची में पंजीकृत किए जाएं।
बांग्लादेश में 116 शिविरों में रह रहे गैर-बंगालियों की संख्या 1971 में 4,26,000 आकलित की गई थी। ये लोग मूलत: बिहार के थे और भारत-विभाजन के समय बांग्लादेश में चले गए थे। इसमें से कई भारत वापस आने में सफल रहे या पाकिस्तान चले गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications