ब्रिटेन से लाया जाएगा भारतीय छात्रा का शव

छात्रा के परिवारजनों ने बताया कि हमलोगों को सूचना दी गई है कि बरमिंघम स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास शव को यूरोपीय तेलुगु संगठन (ईटीए) को सौंप देगा। इसके बाद छात्रा के शव को भारत भेजने की तैयारी की जाएगी।
छात्रा के पिता एन. साइबाबु ने कहा, "शव को केएलएम विमान से शनिवार 1.30 बजे हैदराबाद लाया जा रहा है।" उल्लेखनीय है कि आंध्र प्रदेश सरकार शव को भारत लाने में आने वाले खर्च के वहन की घोषणा पहले ही कर चुकी है।
ज्योतिर्मयी वोलवरहैम्पटन विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर की छात्रा थी और गत 6 मई को उसका शव घर से बरामद किया गया था। छात्रा के साथ रहने वाले 24 वर्षीय एन. नागराजू कुमार को पुलिस को गुमराह करने और हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
फिलहाल हत्या के कारणों की सही जानकारी नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस


Click it and Unblock the Notifications