पाक की प्रति व्यक्ति आय 1,027 डालर हुई

इसके अतिरिक्त 30 जून को खत्म हो रहे वित्तीय वर्ष 2007-08 में पाकिस्तान की कुल अर्थव्यवस्था का आकार भी लगभग 26.9 अरब डालर से बढ़कर 170.9 अरब डालर तक पहुंच गया है जबकि इससे पिछले वर्ष यह 143.9 अरब डालर था। मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान पाकिस्तान में मुद्रास्फीति की दर 10.5 फीसदी अनुमानित है।
ये आंकड़े पाकिस्तान की राष्ट्रीय लेखा समिति (एनएसी) द्वारा राष्ट्रीय योजना समन्वयक समिति (एपीसीसी) को भेजे गए एक प्रपत्र में उल्लिखित हैं।
गौरतलब है कि पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री शौकत अजीज ने प्रति व्यक्ति आय के 925 डालर होने का अनुमान लगाया था लेकिन यह 878 डालर रह गई थी।
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने एनएसी के प्रपत्र के आधार पर कहा है कि गेंहू सहित प्रमुख फसलों के उत्पादन में एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने 25 लाख टन गेंहू का आयात करने का फैसला किया है। पहले 17 लाख टन गेंहू का आयात करने का फैसला किया गया था। एक अनुमान के अनुसार इससे सरकार पर 60 अरब रुपये का भार पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications