अब सीए पेशेवर भी दे सकेंगे विज्ञापन

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष वेद जैन ने इस बारे में कहा कि हमने सीए पेशेवरों द्वारा मीडिया के माध्यम से अपना विज्ञापन किए जाने को अनुमति प्रदान करने से पूर्व अपनी परिषद् में इस बारे में काफी चर्चा की।
यह बैठक 13 से 15 मई के मध्य हुई। वर्ष 2006 में चार्टर्ड एकाउंटेंट एक्ट, 1949 को संशोधित किया गया तथा सीए पेशेवरों को इस बात की इजाजत दी गई कि वे आईसीएआई परिषद् द्वारा निर्धारित की गई सीमाओं में विज्ञापन कर सकते थे।
जैन ने कहा कि अब सभी सीए पेशेवर प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम से अपना विज्ञापन दे सकेंगे, तथा यह विज्ञापन वे निजी तौर पर अथवा अपनी फर्म की ओर से भी दे सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications