ब्रुनेई के सुल्तान जहाज उड़ाकर दिल्ली पहुंचे

new delhi
नई दिल्ली, 21 मईः ब्रुनेई के सुल्तान हसनेल बोल्किया न केवल अपने देश का शासन संभालते हैं बल्कि लंबी यात्राओं पर अपना जहाज भी स्वयं उड़ाने का शौक रखते हैं। अपनी इसी प्रतिभा का परिचय देते हुए वह ब्रुनेई की राजधानी बंदार सेरी बेगावन से अपना बोइंग 747 स्वयं उड़ाकर मंगलवार रात नई दिल्ली पहुंचे।

ब्रुनेई से भारत की हवाई दूरी करीब साढ़े पांच घंटे की है। चार दिन की यात्रा पर भारत पहुंचे ब्रुनेई के सुल्तान के दिल्ली आगमन पर उनका स्वागत करने पहुंचे विदेश राज्य मंत्री ई. अहमद भी सुल्तान के बारे में यह तथ्य जान कर चकित रह गए थे।

दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक ब्रुनेई सुल्तान अपनी भव्य जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके अधीन ब्रुनेई का वित्त और सुरक्षा मंत्रालय भी है। तीन लाख 81 हजार से अधिक की जनसंख्या वाला ब्रुनेई एक द्वीप राष्ट्र है जिसकी उन्होंने 1967 में बागडोर संभाली थी।

ब्रुनेई के सुल्तान अपनी भारत यात्रा के दौरान अपने देश में औद्योगिक विकास की स्थापना की दिशा में बातचीत करेंगे। उल्लेखनीय है कि ब्रुनेई में स्थानीय उद्योग नहीं है। इसके साथ ही वह सूचना-प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अपने यहां भारत की मदद चाहते हैं। ब्रुनेई सुल्तान की यह दूसरी भारत यात्रा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+