सोने की आमद कम आमदनी ज्यादा!

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। चौंकिए मत! मांग नदारद होने के बावजूद आमदनी में बढ़ोतरी की बात सुनकर। ऐसा ही हुआ है सोने के साथ। मांग में भारी गिरावट के बावजूद मौजूदा वर्ष (2008) की प्रथम तिमाही के दौरान सोने की आमदनी में वृद्धि दर्ज की गई।

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। चौंकिए मत! मांग नदारद होने के बावजूद आमदनी में बढ़ोतरी की बात सुनकर। ऐसा ही हुआ है सोने के साथ। मांग में भारी गिरावट के बावजूद मौजूदा वर्ष (2008) की प्रथम तिमाही के दौरान सोने की आमदनी में वृद्धि दर्ज की गई।

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी ) से जारी 'गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स रिपोर्ट' के अनुसार समीक्षाधीन अवधि केदौरान 20.9 अरब डालर मूल्य के सोने की मांग निकली। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में यह 20 फीसदी ज्यादा है। समान अवधि के दौरान हालांकि मांग 16 फीसदी गिरकर 701 टन रह गई। समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोने की कीमतों में भारी तेजी आमदनी में वृद्धि के लिए जिम्मेदार रहा।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोने की कीमत एक हजार डालर प्रति औंस के स्तर को पार कर गई। न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नाइमेक्स) के कामेक्स डिवीजन में 17 मार्च को सोना अपने उच्चतम स्तर यानी 1,038.60 डालर प्रति औंस तक पहुंच गया था। भारत के संबंध में भी देखें तो बात स्पष्ट हो जाती है। घरेलू बाजार में सोने की कीमत जो फिलहाल 12 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर चल रही है पिछले वर्ष की समान अवधि के दौरान 9 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आस -पास थी।

वार्षिक आधार पर गहनों की मांग समान अवधि के दौरान 21 फीसदी गिरकर 445.4 टन रह गई। वर्ष 1993 के बाद गहनों की मांग में यह सबसे बड़ी गिरावट है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोने की खुदरा मांग में भी गिरावट आई और यह पिछले वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी गिरकर 72.7 टन रह गया।

रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के सबसे बड़े सर्राफा बाजार भारत में समीक्षाधीन अवधि के दौरान आभूषण व निवेश से संबंधित मांग में तकरीबन 50 फीसदी कमी आई और यह क्रमश: 71 व 31 टन रहा। अमेरिका में भी समान अवधि के दौरान सोने की मांग में 15 फीसदी घटकर 48 टन रह गई।

चीन व रूस में हालांकि समान अवधि के दौरान सोने की मांग में 15 और 9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। रिपोर्ट में एक्सचेंज ट्रेडेड फंड से संबंधित निवेश मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई। वर्ष 2008 की प्रथम तिमाही के दौरान ईटीएफ मांग 100 फीसदी बढ़कर 73 टन यानी 2.2 अरब डालर मूल्य तक पहुंच गया। समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोने की वैश्विक आपूर्ति में 6 फीसदी की तेजी आई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+