फिलीपींस में तूफान से हजारों बेघर

नागरिक सुरक्षा विभाग की सूचना के अनुसार तूफान के कारण हुई दुर्घटनाओं के कारण नौ लोगों की जानें गईं हैं। उत्तरी प्रांतों ला यूनियन और पंगासिनन में छत से उखड़ने वाली टीन की चादरों के कारण पांच लोगों की मौत हो गई।
तूफान का असर पांच राज्यों में पड़ा है जिसके कारण करीब 9 हजार मकानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी फिलीपींस के बाहर और जापान के दक्षिण-पूर्वी ओकिनावा शहर में तूफान आ सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications