नाटककार विजय तेंदुलकर की मृत्यु

उनके परिवार में दो पुत्रियां तनुजा तथा सुषमा और दो भाई हैं। उनकी एक अन्य पुत्री प्रिया तेंदुलकर की मृत्यु हो चुकी है। छह जनवरी 1928 को कोल्हापुर में जन्मे विजय तेंदुलकर एक उत्कृष्ट लेखक थे। उन्हें अपने विवादास्पद नाटक "घासीराम कोतवाल" से काफी प्रसिद्धि मिली।
उनके लिखे नाटकों "सखाराम बांइडर" तथा "शांतता कोर्ट चालू आहे" ने नाट्य विधा को नए आयाम दिये। श्री तेंदुलकर ने मराठी फिल्मों तथा दूरदर्शन के लिये लेखन कार्य किया। उनकी लिखी फिल्मों में "सामना',"सिंहासन" तथा "उम्ब्रेथा" प्रमुख हैं।


Click it and Unblock the Notifications