हसन असकरी कोटक के सलाहकार नियुक्त

असकरी वर्ष 1975 से बैंकिंग सेवा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। इनकी नियुक्ति यूरोप के लिए हुई है जहां से वह भारत के अलावा अन्य दूसरे देशों में कोटक की टीम की देखरेख करेंगे।
कोटक महिंद्रा के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने कहा, "इस नियुक्ति से वैश्विक कारोबार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की झलक मिलती है। हमने यह नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कारोबार को विस्तार देने के उद्देश्य से किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications