शैंपेन इंडेज द्वारा डार्लिंगटन वाइन्स का अधिग्रहण
उल्लेखनीय है कि सीआईएल ने वर्ष 2007 में थैची वाइन्स और वर्ष 2008 में लक्सटन वाइनरी एवं विनक्रेस्ट जैसी शराब के कारोबार करने वाली आस्ट्रेलियाई कंपनियों का अधिग्रहण किया था। अब डार्लिगटन वाइन्स के अधिग्रहण से शराब के वैश्विक कारोबार में सीआईएल की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
सीआईएल के प्रबंध निदेशक रंजीत एस. चौगुले ने कहा, "यह हमारी कंपनी के लिए उत्साहजनक पड़ाव है। इस अधिग्रहण से हम अपने कारोबारी विस्तार को गति दे सकेंगे। डार्लिगटन की समेकित परिसंपत्तियों से हमें ब्रिटेन के बाजार में अपनी उपस्थिति मजबूत करने में सहायता मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications