चीन में दोबारा भूकंप की चेतावनी

सिचुआन में 12 मई को आए 8 की तीव्रता वाले भूकंप ने 34,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी। भयानक त्रासदी के बीच सिचुआन के भूकंपविज्ञान ब्यूरो ने स्थानीय सरकार से दोबारा भूकंप आने की आशंका जताई थी। इसके बाद लोगों से कहा गया था कि वे इससे निपटने के लिए तैयार रहें।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार देर रात भूकंप की चेतावनी मिलने के बाद चेंग्दू प्रांत के अधिकतर लोगों ने दूसरे शहर के लिए पलायन कर लिया।
चेतावनी के बाद सिचुआन के पड़ोसी क्षेत्र विशेषकर गुजोव प्रांत के जुनिई शहर के ज्यादातर लोगों ने तो घर के बाहर सोने का निश्चय किया।
गौरतलब है कि राहतकर्मियों का कहना है कि अभी भी लगभग 10,000 लोग मलबे में दबे हुए हैं और लगभग 30,000 लोग लापता हैं।
पिछले सप्ताह सरकार ने बताया था कि भूकंप से मरने वालों की संख्या 50,000 से ऊपर पहुंच सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications