लखनऊ के युवा बनना चाहते हैं खली

पहले जिम की जिन दीवारों पर मसलमैन सलमान खान, संजय दत्त और आर्नाल्ड शेवर्जिनेकर जैसे बालीवुड-हालीवुड के सितारों के पोस्टर देखकर राजधानी के युवा डंबल भांजते थे, आज वे दीवारें खली के पोस्टर से रंग गई हैं। जिम में आने वाले हर युवा के मन में खली जैसी बॉडी बनाने की चाहत है।
जिम मसिलकंग के इंस्ट्रेक्टर हैदर अब्बास ने बताया कि अब तो खली सभी का पसंदीदा बन गया है। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के इस फाइटर ने लोकप्रयिता के मामले में हॉलीवुड-बॉलीवुड नायकों समेत रिंग के नामी सूरमाओं को पीछे धकेल दिया है। बॉडी बिल्डिंग में दिलचस्पी रखने वाले युवा अब ग्रेट खली को अपना आदर्श मानने लगे हैं।
हुसैनगंज स्थित फिटनेस प्वाइंट के सपन दादा ने बताया कि जब से खली ने रिंग पर अंडरटेकर जैसे बड़े-बड़े सूरमाओं को धूल चटाई है, तब से वह युवाओं की पहली पसंद बन गया है। जो युवा पहले डब्ल्यूडब्ल्यूई के जोनसीना, बिग शो, अंडरटेकर, बलिष्ठा और केन जैसे फाइटरों की बातें करते थे आज खली उनका सबसे चहेता फाइटर बन गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) के छात्र जटाशंकर शुक्ला कहते हैं कि खली की तस्वीर सामने रखकर एक्सरसाइज करते हैं, तो उसी की तरह की बॉडी बनाने की प्रेरणा मिलती है। स्टेमिना बढ़ जाता है।
मॉडलिंग में अपना करियर बना रहे राघव माथुर कहते हैं कि अभी तक हमारे देश में कोई फाइटर नहीं था जो डब्ल्यूडब्ल्यूई की फाइट में भाग लेता रहा हो। लेकिन द ग्रेट खली ने इस कमी को पूरा कर दिया है। आज मैं और मेरे कई साथी घंटों जिम में खली जैसे मसल्स बनाने के लिए घंटों चर्चा करते हैं।
लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज के छात्र सुमित मैसी ने कहा कि खली के पोस्टर को देखकर एक्सरसाइज करते समय हम ज्यादा वर्कआउट कर पाते हैं। मुझे लगता है कि मेरा शरीर भी उसी की तरह गठीला बन सकता है। गोमतीनगर स्थित यूटोपिया जिम के ट्रेनर मेहर अब्बास ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिम में आने वाले सभी युवा खली की तरह के मसल्स बनाना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications