पाक जनरल करेंगे मुशर्रफ के खिलाफ रैली

इन सेवानिवृत्त जनरलों में से कुछ मुशर्रफ के साथी और सलाहकार भी रह चुके हैं।
समाचार पत्र 'द न्यूज' ने बताया, "रैली के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है हालांकि अभी इसके लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है।"
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य प्रमुख मिर्जा असलम बेग और पूर्व खुफिया प्रमुख जनरल हामिद गुल की अगुवाई में होने वाले इस प्रदर्शन में 200 पूर्व सैन्य अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है।
गौरतलब है कि मुशर्रफ ने गत 28 नवंबर को सेनाध्यक्ष का पद जनरल अशफाक परवेज कियानी को सौंप दिया था लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्होंने इस्लामाबाद स्थित राष्ट्रपति निवास एवान-ए-सदर जाना मुनासिब नहीं समझा और रावलपिंडी स्थित सेना भवन पर कब्जा बरकरार रखा।
समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार इस प्रदर्शन में जनरल अली कुली खान के भाग लेने पर भी लोगों की निगाहें लगी हुई हैं। उल्लेखनीय है कि एक समय जनरल खान पाकिस्तानी सेना के प्रमुख पद के दावेदार थे लेकिन तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पूर्वाग्रहों के चलते यह पद परवेज मुशर्रफ को मिल गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications