तेल के दाम 127 डालर/बैरल से अधिक

नाइमेक्स में सोमवार को तेल का जून वायदा कारोबार के दौरान 127.77 डालर प्रति औंस की ऊंचाई को छूते हुए अंतत: 76 सेंट चढ़कर 127.05 डालर प्रति बैरल बंद हुआ।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कमजोर डालर भी कीमतों में तेजी के लिए जिम्मेदार रहा। कारोबार के अंतिम सत्र में हालांकि डालर में आई मजबूती के मद्देनजर तेल में मुनाफावसूली दर्ज की गई।
निवेशकों को फिलहाल अमेरिकी ऊर्जा मंत्रालय के सूचना व प्रशासन विभाग से बुधवार को जारी होने वाले क्रूड, हीटिंग आयल व गसोलिन के इन्वेंटरी आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार है। पिछले सप्ताह क्रूड व हीटिंग आयल के स्टाक में बढ़ोतरी, जबकि गैसोलिन के स्टाक में कमी दर्ज की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications