वार्ता पूर्व पाक पहुंचे शिवशंकर मेनन

Shiv Shankar Menon
इस्लामाबाद, 20 मई: भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की चौथे दौर की वार्ताओं की पृष्ठभूमि तैयार करने के लिए भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन सोमवार की रात इस्लामाबाद पहुंच गए हैं। वह मंगलवार को पाकिस्तान में अपने समकक्ष सलमान बशीर से वार्ताओं के संभावित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

कयास लगाए जा रहे हैं कि इन वार्ताओं के दौरान कश्मीर मसला, शांति और सुरक्षा और सीमा पार आतंकवाद समेत सरबजीत के मुद्दे पर भी व्यापक चर्चा होगी।

आगामी बुधवार को होने वाली इस बैठक में संभावना है कि पाकिस्तान सरबजीत सिंह की रिहाई के मुद्दे पर व्यापक चर्चा उठाए। साथ ही अपराधियों के हस्तांतरण के मसले पर दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि पर भी चर्चा हो सकती है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान पाकिस्तान की ओर से अपराधियों के हस्तांतरण के संबंध में संधि का मसौदा पेश किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद की ओर से सद्भावना प्रयासों के तहत 112 भारतीय कैदियों की रिहाई की घोषणा भी की जाएगी। इन कैदियों में ज्यादातर मछुआरे हैं।

बहरहाल, अधिकांश अधिकारियों का मानना है कि सरबजीत सिंह की रिहाई के मसले को अपराधियों के हस्तांतरण संबंधी कथित संधि से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। इन अधिकारियों का मानना है कि मानवाधिकार संस्थाओं के दबाव में पाकिस्तान सद्भावना के आधार पर भी सरबजीत की रिहाई कर सकता है।

हालांकि एक सूत्र ने यह भी बताया कि पिछले दिनों हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में सरबजीत की रिहाई के बदले में भारत की जेलों में बंद सभी पाकिस्तानी कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव भारत के समक्ष रखने के बारे में चर्चा हुई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+