दिल्ली में मौसम खुशगवार, और बारिश के आसार
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली में सप्ताह की शुरुआत आज सुबह बरसात के साथ हुई जिससे मौसम खुशगवार बना रहा। हवा में भी नमी रही। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गुरुवार तक बरसात जारी रह सकती है।
दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
देश के अन्य हिस्सों में भी बरसात के कारण तापमान में कमी आई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गुरुवार तक बरसात जारी रह सकती है।
इसके अतिरिक्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में भी गुरुवार तक बरसात भविष्यवाणी की गई है।
छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश के अतिरिक्त अधिकांशत: मौसम में खुश्क रहेगा।
आज का अधिकतम तापमान आंध्रप्रदेश के तुनी में 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बरसात के आसार हैं। शेष स्थानों पर मौसम खुश्क रहेगा।
दक्षिण में तमिलनाडु, केरल, तटवर्ती आंध्र प्रदेश और दक्षिणी कर्नाटक में बरसात हो सकती है। पूर्वोत्तर के भी अनेक स्थानों में भारी बरसात की भविष्यवाणी की गई है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह और लक्षद्वीप में भी बरसात होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications