मीडिया और मनोरंजन उद्योग में बढ़ रही है भारत की भूमिका
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी द्वारा हालीवुड के आठ फिल्म निर्माताओं के साथ हुए ताजा सौदे से अमेरिकी अरबपति निवेशक जार्ज सोरोस की उस टिप्पणी को बल मिला है जिसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया के मनोरंजन और मीडिया उद्योग में भारत की भूमिका बढ़ेगी।
मुंबई, 19 मई (आईएएनएस)। उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी द्वारा हालीवुड के आठ फिल्म निर्माताओं के साथ हुए ताजा सौदे से अमेरिकी अरबपति निवेशक जार्ज सोरोस की उस टिप्पणी को बल मिला है जिसमें उन्होंने कहा था कि दुनिया के मनोरंजन और मीडिया उद्योग में भारत की भूमिका बढ़ेगी।
सोरोस ने यह टिप्पणी पिछले वर्ष रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट में 10 करोड़ डालर निवेश करने के बाद की थी।
गौरतलब है कि अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट ने रविवार को फ्रांस के कान फिल्म महोत्सव में हालीवुड के आठ फिल्म निर्माताओं के साथ सौदे की घोषणा की थी।
एक सप्ताह पहले ही मेट्रो-गोल्डविन-मेयर स्टुडियोज (एमजीएम) ने भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक ए. सिंह बेदी को अध्यक्ष (वित्त एवं प्रशासन) एवं मुख्य वित्त अधिकारी बनाए जाने की घोषणा की थी।
इससे पहले सिंह जेमस्टर-टीवी गाईड इंटरनेशनल के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं मुख्य वित्त अधिकारी थे।
ये दोनों घटनाएं हालांकि एक-दूसरे से संबंधित नहीं हैं, लेकिन इनसे इस तथ्य की पुष्टि होती है कि मनोरंजन और मीडिया उद्योग में भारत और भारतवंशियों की भूमिका धीरे धीरे बढ़ रही है।
अनिल अंबानी की रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट का हालीवुड के साथ ताजा सौदा कंपनी द्वारा देश से बाहर पहला बड़ा निवेश है। इस सौदे ने परोक्ष रूप से एक बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की उभरती छवि की चमक बढ़ाने का काम किया है।
रिलायंस-एडलैब्स के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनमोहन शेट्टी ने कहा, "यह एक बड़ा सौदा है। मैं समझता हूं सभी भारतीयों को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि उनके देश के किसी कंपनी ने हालीवुड में इतना बड़ा हस्तक्षेप किया है। इससे विदेशों में भारत की कारोबारी छवि और बेहतर बनेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**












Click it and Unblock the Notifications