तटवर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ाई गई : एंटनी
कोझिकोड़, 19 मई (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने आशंका जताई है कि आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के लिए राष्ट्र विरोध तत्व तटवर्ती इलाकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर भारतीय नौ-सेना और तट रक्षक विभाग को चौकन्ना कर दिया गया है।
यहां सोमवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, "राष्ट्रविरोधी तत्च जयपुर की तर्ज पर देश के अन्य इलाकों में अशांति फैलाने की फिराक में हैं। देश का कोई राज्य आतंकवादी खतरे से महफूज नहीं है।"
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं। एंटनी यहां कांग्रेस पार्टी के जिला स्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
पिछले 13 मई को जयपुर में हुए आतंकवादी विस्फोटों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एंटनी ने कहा कि आतंकवादी नए दौर में पहुंच रही भारत-पाकिस्तान शांति प्रक्रिया को बाधित करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में लिट्टे की गतिविधियों पर केंद्र सरकार की कड़ी निगाह रखे हुए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications