प्रो. नामदेव श्रीराम गोरखपुर विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त
गोरखपुर, 19 मई (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के कानपुर आईआईटी में रसायन विभाग के प्रोफेसर नामदेव श्रीराम को दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय, गोरखपुर का नया कुलपति नियुक्ति किया गया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का पद पिछले नौ महीनों से खाली पड़ा था। अगस्त, 2007 में तत्कालीन कुलपति प्रो. अरुण कुमार को भ्रष्टाचार के मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद इस पद पर कार्यकारी कुलपति के तौर पर विश्वविद्यालय के ही प्रो. ए. के. मित्तल और इसके पश्चात कमिश्नर राजेश कुमार की नियुक्ति की गई थी।
वर्तमान में गोरखपुर के कमिश्नर पी. के. मोहंती कार्यकारी कुलपति की जिम्मेदारी निभा रहे थे। नवनियुक्त कुलपति प्रो. नामदेव श्रीराम ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पढ़ाई का वातावरण स्थापित करना और नए-नए पाठ्यक्रम शुरू करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। छात्र संघ चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि वे लिंगदोह समिति की सिफारिशों के तहत होने वाले चुनावों के पक्षधर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications