मायावती रायबरेली में देंगी सोनिया को जवाब

लखनऊ, 19 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस और बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के बीच चल रही तीखी सियासी जंग में बसपा सुप्रीमो और मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के गढ़ में जाकर उन्हें जवाब देने का निर्णय किया है। वह शीघ्र ही रायबरेली में कांग्रेस को झटका देने वाले कुछ फैसलों की घोषणा कर सकती हैं।

बसपा के उच्च पदस्थ सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि मायावती इसी महीने रायबरेली जाएंगी और कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार पर लगाए जाने वाले आरोपों का जवाब देंगी। वह बताएंगी कि वास्तव में सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लिए कितना विकास कराया है। रायबरेली के लिए वह कई विकासपरक योजनाओं की घोषणा कर सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि ऐसा ही बुंदेलखंड में हुआ था जब राहुल गांधी के ताबड़तोड़ दौरे के बाद मायावती ने झांसी में रैली कर राजनीतिक रूप से कांग्रेस को जवाब देने के साथ ही बुंदेलखंड के लिए विकासपरक कई योजनाओं की घोषणा की थी।

फिलहाल अधिकृत तौर पर कोई कुछ कह नहीं रहा है लेकिन बसपा संगठन और सरकार में इस बात की सुगबुगाहट है कि मायावती रायबरेली में आपरेशन कांग्रेस के तहत कुछ चौंकाने वाला काम कर सकती हैं।

सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की पांच में से चार सीटों पर कांग्रेस के विधायक हैं और सूत्रों का कहना है कि इनमें से दो बसपा के पाले में आ सकते हैं। इसके अलावा मायावती राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी को नया जिला बनाने की भी घोषणा रायबरेली में कर सकती हैं।

अपने पिछले मुख्यमंत्रित्व काल में भी मायावती ने अमेठी को जिला बनाया था लेकिन अदालती हस्तक्षेप के चलते यह थोड़े समय बाद समाप्त हो गया था। कांग्रेस के साथ मौजूदा तल्ख रिश्तों के चलते मायावती के एजेंडे में अमेठी एक बार फिर आ सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+