किंगफिशर का विमान में ईंधन की कमी से इंकार
नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस)। किंगफिशर ने कहा है कि शनिवार को लखनऊ से दिल्ली की उड़ान के दौरान कंपनी का विमान ईंधन की कमी के कारण नहीं बल्कि ज्यादा ट्रैफिक और खराब मौसम की वजह से वापस आ गया था।
किंगफिशर के प्रवक्ता प्रकाश मिरपुरी ने कहा, "हमने अपने फ्लाईट कमांडर से बात की है। उस दौरान दिल्ली के हवाई क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक विमान मंडरा रहे थे। ऐसी स्थिति में हवाई यातायात नियंत्रक (एटीसी) सामान्यत: विमान को वापस आने का निर्देश देता है। उस दौरान खराब मौसम के कारण भी दिक्कतें पेश आ रही थी। इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है।"
मिरपुरी मीडिया में आई उन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि विमान में ईंधन की कमी थी जिसके कारण उसमें सवार करीब 100 यात्री डरे हुए थे।
मिरपुरी ने कहा, "विमान अत्याधुनिक उपकरणों से लैश है। इसमें ईंधन की कमी नहीं हो सकती। विमान में हमेशा अतिरिक्त ईंधन मौजूद रहता है जिसका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications