उमा के खास विधायक नायक का निलंबन वापस

भोपाल, 19 मई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश ईकाई ने विधायक सुनील नायक का निलंबन वापस ले लिया है। यह फैसला प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। नायक की गिनती भारतीय जनशक्ति पार्टी की मुखिया उमा भारती के अत्यंत नजदीकी लोगों में होती है।

उमा भारती के भाजपा छोड़ने के बाद सुनील नायक ने न केवल उमा भारती का साथ दिया था बल्कि उनके पक्ष में बयानबाजी भी की थी। इसी कारण नायक को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। नायक के निलंबन को खत्म करने के लिए लंबे अरसे से प्रयास चल रहे थे। राज्यसभा चुनाव के दौरान लगभग साफ हो गया था कि नायक का निलंबन जल्द ही वापस लिया जा सकता है।

अभी हाल ही में नायक द्वारा लिखे गए एक पत्र में खेद जताया गया है। पार्टी ने उनके इस खेद को न केवल महत्व दिया है बल्कि उनके निलंबन को ही वापस ले लिया है। नायक के निलंबन को खत्म किए जाने के राजनैतिक तौर पर कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसकी वजह भी साफ है क्योंकि नायक की गिनती उमा के करीबियों में है और वे लंबे अरसे से उमा भारती से जुड़े हुए हैं। नायक की वापसी से पार्टी को लगता है कि वह उमा भारती को कमजोर करने में सफल रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+