आस्ट्रेलिया में हमले से नाराज भारतीय टैक्सी चालकों का प्रदर्शन

सिडनी,19 मई (आईएएनएस)। भारतीय टैक्सी ड्राइवर बलराज सिंह पर रविवार को दक्षिण आस्ट्रेलिया प्रांत की राजधानी एडीलेड में किए गए हमले से नाराज टैक्सी चालकों ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

सिडनी,19 मई (आईएएनएस)। भारतीय टैक्सी ड्राइवर बलराज सिंह पर रविवार को दक्षिण आस्ट्रेलिया प्रांत की राजधानी एडीलेड में किए गए हमले से नाराज टैक्सी चालकों ने बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

इससे पहले 29 अप्रैल को मेलबर्न में एक भारतीय छात्र व टैक्सी चालक जलविंदर सिंह पर भी हमला हुआ था।

फ्लिंडर्स मेडिकल सेंटर में भर्ती भारतीय टैक्सी चालक बलविंदर सिंह ने एबीसी टेलीविजन चैनल को बताया कि उसकी टैक्सी में बैठे व्यक्ति ने उस पर पीछे से हमला किया।

इस घटना से नाराज करीब 50 भारतीय टैक्सी चालकों ने एडीलेड के सर सैमुएल वे कोर्ट के सामने 45 मिनट तक सड़क जाम कर दी। इसके बाद उन्होंने शहर के मुख्य चौराहे तक रैली निकाली।

करीब 120 टैक्सी चालकों ने रविवार रात दक्षिण आस्ट्रेलिया प्रांत की सरकार से मांग की कि वह मेलबर्न की तरह टैक्सी के भीतर सुरक्षा स्क्रीन लगाने का नियम बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+