भारत के साथ वार्ता से आशान्वित हैं पाकिस्तानी

इस्लामाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। मंगलवार को शुरू होने जा रही भारत-पाकिस्तान वार्ता को लेकर वहां के राजनैतिक हलकों में आशा का माहौल है।

इस्लामाबाद, 19 मई (आईएएनएस)। मंगलवार को शुरू होने जा रही भारत-पाकिस्तान वार्ता को लेकर वहां के राजनैतिक हलकों में आशा का माहौल है।

पाकिस्तान के पूर्व आंतरिक मंत्री और राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के करीबी आफताब शेरपाओ ने आईएएनएस से कहा, "मुझे आशा है कि दोनों देश वार्ता में आगे बढ़ेंगे। पिछली सरकार द्वारा भारत के साथ रिश्ते सुधारने की पहल को जारी रखना चाहिए।"

शेरपाओ ने कहा कि पाकिस्तान के राजनैतिक हलकों में जयपुर विस्फोट के बाद प्रधानमंत्री के बयान का काफी स्वागत हुआ है। भारत ने शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारने का प्रयास करने वालों पर ध्यान नहीं दिया।

अपने नाम का खुलासा नहीं चाहने वाले पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के एक नेता ने कहा कि हम भारत के साथ शांति और दोस्ती चाहते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों के सुधरने को लेकर हम आशान्वित हैं।

पीपीपी नेता ने कहा कि भारत के पास सुनहरा अवसर है कि वह पाकिस्तान में लोकतंत्र का लाभ उठाकर सभी मामले और विवाद दोस्ताना माहौल में सुलझा ले।

भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन और पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर कश्मीर, शांति और सुरक्षा, आतंकवाद और सीमापार विश्वास बढ़ाने के उपायों पर चौथे दौर की संयुक्त वार्ता में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे।

एशियन फ्री मीडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष नुसरत जावेद ने कहा कि गठबंधन सरकार की तीन प्रमुख पार्टियों पीपीपी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और अवामी नेशनल पार्टी (एएनपी) शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के पक्ष में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+