बुंदेलखंड में भेदभाव बरतने पर 11 के खिलाफ मुकदमा

जालौन, 19 मई (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मायावती की राज में जिले के एक गांव में प्रसाद वितरण के दौरान भेदभाव बरतने पर 11 लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट)का मामला दर्ज किया गया है।

जालौन जिले के नदीगांव थाना-प्रभारी अब्दुल रज्जाक ने आईएएनएस को बताया कि पांच मई को तर्जपुरा गांव में दुर्गा देवी की मंदिर पर गांव के सभी जातियों के लोगों ने चंदा लगाकर भंडारे का आयोजन किया था। इस भंडारे में जब सुनील जाटव नाम का एक दलित प्रसाद वितरण करने लगा तो गांव के कुछ दबंगों को यह बात नागवार गुजरी। उन्होंने सुनील समेत भंडारे में शामिल सभी दलितों को मौके पर ही जलील किया और वहां से चले जाने को कहा। जब दलितों ने इसका विरोध किया तो उन्हें वहां से भगा दिया गया।

घटना को लेकर पुलिस ने गांव के हिम्मत सिंह, जगपाल, कमलापति, गणेश, ठाकुर साहब, रामजी, नर सिंह, रमेश चंद्र, महावीर, गुलाब और विनोद के खिलाफ 3110 एससी/एसटी एक्ट व धारा 3-ख पीसीआर एक्ट व भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी छोटे लाल गुप्ता को सौंपी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+