डेमोक्रेट उम्मीदवारों का मुकाबला निर्णायक दौर में

वाशिंगटन, 19 मई (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की लड़ाई अंतिम चरण में पहुंच गई है।

मंगलवार को जहां हिलेरी क्लिंटन केंटुकी में अपनी जीत की आशा से मुकाबले में अंतिम बार वापस आने की कोशिश कर रही हैं वहीं बराक ओबामा ओरेगन में जीत से इस दौड़ का अंत करने की तैयारी कर रहे हैं।

ओबामा की पकड़ मुकाबले में मजबूत हो गई है और उनको अब पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनने के लिए केवल 121 प्रतिनिधियों का समर्थन और चाहिए। ओबामा ने मंगलवार शाम लोवा में एक रैली में डेमोक्रेटिक पार्टी की अधिकृत उम्मीदवारी की घोषणा की योजना भी बना ली है।

जहां क्लिंटन केंटुकी और ओरेगन में ओबामा के खिलाफ प्रचार अभियान में लगी हुई हैं वहीं ओबामा ने अब अपना ध्यान रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्के न के खिलाफ केंद्रित कर दिया है।

ओबामा को 1904 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल है और उनको पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनने के लिए 2,025 प्रतिनिधियों का समर्थन हासिल करना आवश्यक है।

ओबामा ने पिछले हफ्ते एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए 2004 में डेमोक्रेटिक पार्टी के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जान एडवर्ड का समर्थन हासिल करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

हिलेरी क्लिंटन मुकाबले में किसी भी तरह वापस आने के लिए प्रयास कर रही हैं। हिलेरी चाहती हैं कि मिशिगन और फ्लोरिडा राज्यों में भी हुए मतदान की गणना की जाए। इन राज्यों में समय से पहले हुए मतदान के कारण डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रीय समिति ने उसे अवैध घोषित कर दिया है।

इन दानों राज्यों से कुल 368 प्रतिनिधियों का चुनाव होना था। डेमोक्रेटिक पार्टी की नियम और कानून की 30 सदस्यीय समिति 31 मई को इस मामले पर विचार करेगी कि कैसे इन दोनों राज्यों को राष्ट्रपति उम्मीदवार के चयन में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+