द.अफ्रीका में सामुदायिक हिंसा में 14 की मौत

South Africa Violence
जोहांसबर्ग, 19 मई: दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग शहर में पिछले एक सप्ताह से चली आ रही समुदायिक हिंसा ने खतरनाक रूप धारण कर लिया है। इस हिंसा में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह 12 लोगों की उस समय मौत हो गई जब स्थानीय समुदाय द्वारा प्रवासी समुदाय पर हमला किया गया। इस दौरान प्रवासियों की दूकानें और घर लूट लिए गए और उन्हें बुरी तरह से पीटा गया।

जोहांसबर्ग के रीजर पार्क उपनगर के कैंप में एक यूरोपीय प्रेस फोटो एजेंसी के फोटोग्राफर ने देखा कि भीड़ ने एक आदमी को बुरी तरह से पीटने के बाद जिंदा जला दिया।

पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी रविवार को जोहांसबर्ग के पूर्वी इलाके के क्लीवलैंड की एक अनाधिकृत बस्ती के पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस के अनुसार उसने 200 लोगों को हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि आसपास के गरीब देशों के नागरिक लगातार दक्षिण अफ्रीका का रुख कर रहे हैं। इनमें से 30 लाख से अधिक जिम्बावे के अप्रवासी हैं। विदेशी नागरिकों के आने से स्थानीय लोगों में विद्वेष की भावना बढ़ रही है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो मोबेकी की सरकार ने इन सबसे निबटने के लिए विशेष कार्यबल गठित किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+