स्लीप अप्निया पीड़ित को विमान यात्रा से बचना चाहिए : अध्ययन
टोरंटो, 19 मई (आईएएनएस)। 'अब्सट्रक्टिव स्लीप अप्निया' (नींद में सांस लेने में परेशानी) बीमारी से ग्रसित लोगों को हवाई यात्रा के दौरान हृदयाघात पहुंचने की संभावना स्वस्थ लोगों की अपेक्षा ज्यादा होती है। यह बात एक नए अध्ययन में सामने आई है।
शोधकर्ताओं ने स्वस्थ लोगों और नींद में सांस की परेशानी के शिकार लोगों की हवाई यात्रा के दौरान ऑक्सीजन के स्तर को अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि उड़ान के दौरान सांस की बीमारी वाले लोगों के रक्त में आक्सीजन का स्तर कम हो गया, लेकिन हवाई यात्रा में कुछ समय बिताने के बाद भी उनके आक्सीजन का स्तर पहले जैसा ही रहा, जबकि स्वस्थ लोगों में सब कुछ सामान्य पाया गया।
शोधकर्ता लीग सिकोंबे ने बताया, "हमने नींद में सांस की बीमारी से ग्रस्त मरीजों को पहले से ही आगाह कर दिया था कि हवाई उड़ान के दौरान उनके रक्त में आक्सीजन का स्तर कम हो सकता है क्योंकि जैसे-जैसे हम ऊपर की ओर जाते हैं आक्सीजन की मात्रा में कमी हो जाती है।"
शोधकर्ताओं ने बताया कि सांस के मरीजों की कई बार हवाई यात्रा के दौरान मौत भी हो जाती है। इसलिए ऐसे मरीजों को प्राय: हवाई उड़ानों से बचना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications