इस साल तक शांति समझौता न होने पर पद त्याग देंगे अब्बास

जेरूसलम, 19 मई (आईएएनएस)। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने कहा है कि अगर वह 2009 तक इजरायल के साथ किसी शांति समझौते पर नहीं पहुंचे तो अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।

अब्बास ने यह बात रविवार को इजरायली सांसद योसी बेलिन के साथ एक मुलाकात में कही। बेलिन इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शांति समझौते के हिमायती हैं।

बेलिन के कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार अब्बास ने कहा, "मैं केवल राष्ट्रपति की भूमिका निभाने के लिए नहीं हूं वरन मैं एक मिशन पूरा करने के लिए यहां हूं। अगर मैं शांति समझौते में नाकाम रहा तो मेरे लिए पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।"

समाचार एजेंसी जिनहुआ के अनुसार अब्बास ने यह भी कहा कि इजरायल को शांति वार्ता के लिए वर्तमान 'फिलिस्तीनी नेशनल अथारिटी' से अच्छा साझीदार नहीं मिलेगा।

इससे पहले अब्बास ने शांतिवार्ता के बारे में कहा था कि हम किसी मुद्दे पर समझौते के नजदीक भी नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+