भारती-एमटीएन सौदा शुभ संकेत: अश्विनी कुमार

लंदन में निवेशकों की दो दिवसीय बैठक को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा, "भारतीय कंपनियां अब विश्व स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही हैं। भारती-एमटीएन की बातचीत इसका ताजा उदाहरण है।"
गौरतलब है कि भारत की सबसे बड़ी निजी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी भारती एमटीएन के साथ संभावित अधिग्रहण पर बातचीत कर रही है जिसके बाद यह दुनिया की छठी सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बन जाएगी।
कुमार ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के बाद भी भारत का आर्थिक सुधार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 320 अरब डालर है और माना जा रहा है कि देश की विकास दर आठ फीसदी बनी रहेगी।
इस बैठक में दुनिया भर के 350 से अधिक वरिष्ठ व्यवसायी निवेश के क्षेत्रों और अवसरों पर चर्चा के लिए एकत्रित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications