उड़ीसा में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

भुवनेश्वर, 19 मई (आईएएनएस)। राज्य सरकार को सभी मोर्चो पर असफल बताते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी।

राजधानी भुवनेश्वर समेत राज्य के कई शहरों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाले और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के इस्तीफे की मांग की।

पुलिस ने बताया कि हजारों कार्यकर्ताओं ने न्यायालय और राज्य के विभिन्न सरकारी दफ्तरों के सामने अपनी गिरफ्तारी दी।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप कपूर ने आईएएनएस को बताया, "प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और राज्य के किसी शहर से हिंसा का समाचार नहीं मिला है।"

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जयदेव जेना ने कहा, "राज्य की स्थिति खराब हो रही है और अपराधियों को यहां बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री राज्य में सही तरीके से कानून का संचालन नहीं करवा पा रहे हैं। उन्हें नैतिक रूप से इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि प्रशासन और पुलिस पर पटनायक का नियंत्रण नहीं रह गया है और यहां सबकुछ मनमाने तरीके से चल रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेशभर में सरकार के विरोध में लगभग 150,000 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पुलिस के अनुसार लगभग 10,000 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जाजपुर जिले में अपनी गिरफ्तारी दी है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जे. बी. पटनायक और कई नेता शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+